उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) रायबरेली 06 अप्रैल, 2020 जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कोरोना वायरस कोविड-19 के लाकडाउन की स्थिति में किसानों को हो रही समस्याओं के निस्तारण हेतु शासन के निर्देशानुसार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला कृषि अधिकारी विकास भवन प्रथम बल में कन्ट्रोल रूम स्थापित कराया गया है। कन्ट्रोल रूम नं0 0535-2203983 के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी एवं सहयोगी कर्मचारियों की प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक 3 शिफ्टों में की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें भूमि संरक्षण अधिकारी विनय सिंह 9918153971, वरिष्ठ सहायक शैलेन्द्र कुमार 6394451802, यावर अली 9670378054 की किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए कन्ट्रोल रूम में प्रातः 06ः00 बजे से पूर्वान्ह 11ः00 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार जिला कृषि रक्षा अधिकारी अरूण त्रिपाठी 9450605014, वरिष्ठ सहायक अभय आनन्द मिश्रा 7052302062, रमेश कुमार 9473852294 पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 04ः30 बजे तक, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी अभय राज गुप्ता 9565571236, वरिष्ठ सहायक संजय कुमार 9415955458, सत्य प्रकाश 7355110364 की किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए कन्ट्रोल रूम में अपरान्ह 04ः30 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि स्थापित कन्ट्रोल रूम में जिम्मेदार अधिकारी नियमित रूप से निर्धारित अवधि में सहयोगी कर्मचारियों के साथ किसानों की समस्याओं जिसमें बीज, उर्वरक, कम्बाइन, हार्वेस्टर मशीन इत्यादि से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण कराना सुनिश्चित करेंगे। यदि सम्बन्धित समस्याओं का समाधान जिला कृषि अधिकारी एवं उप कृषि अधिकारी से सम्बन्धित होगी तो इसका समाधान उनसे करायेंगे। कन्ट्रोल रूम के मुख्य प्रभारी जिला कृषि अधिकारी रहेंगे एवं पूरे समय के लिए जो भी समस्याए आयेगी उसका निस्तारण स्वयं एवं उप कृषि निदेशक या अन्य सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित करके करायेंगे। कन्ट्रोल रूम में स्थापित पंजिका सहित शिकायत रजिस्टर रखा जायेगा तथा शिफ्टवार प्राप्त शिकायत एवं उसके निस्तारण को अंकित करेंगे। यदि आवश्यक हो तो उप कृषि निदेशक द्वारा अपने स्तर से कृषि विभाग के अन्य अनुभागों से भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जाये। उन्होंने कहा कि निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाये। शिकायतों के निस्तारण नियामानुसार व तत्काल किया जाये एवं किसी तहर की शिथिलता व लापरवाही, हिलाहवाली न बरती जाये। यदि किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने वाले सम्बन्धित के विरूद्ध विभागीय एवं विधिक कार्यवाही की जायेगी।
हिंदी दैनिक कार्म भूमि
जिला ब्यूरो चीफ श्रवण कुमार सरेनी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.