**डीएम एसपी ने तिलहर मंडी समिति में गेहूं क्रय केंद्र औचक निरीक्षण**

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)

–गेंहू खरीद के समय सोषल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाये : डीएम

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा. शिवा सिम्मी चन्नप्पा ने तिलहर मण्डी में गेंहू क्रय केन्द्र व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरियागंज नगर क्षेत्र तिलहर में कम्युनिटी किचन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तिलहर मण्डी में गेंहू क्रय केन्द्र खाद्य तथा रसद विभाग पर जाकर गेंहू की नमी की चेक की और कहा कि समस्त सरकारी गेंहू क्रय केन्द्र 15 में अप्रैल से गेंहू खरीद की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को गेंहू क्रय केन्द्रों पर आने के लिए पास जारी किये जाये और किसान भाईंयों को बैठने के लिए बेंच एवं छाया तथा पीने हेतु स्वच्छ जल की व्यवस्था पहले से ही कर ली जाये। क्रय केन्द्रों पर कोविड 19 के दृष्टिगत हाथ धोने के लिए साबुन, सेनेटाइजर तथा बाल्टी, मग्घा आदि का होना अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने कहा कि गेंहू खरीद के समय सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाये अन्यथा सम्बन्धित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए विधिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने मण्डी आये लोगों से भी अपील की कि कोरोना जैसी वैष्विक महामारी से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है इसलिए आवष्यक कार्य से ही घर से बाहर निकले यथा घर पर ही रहे। श्री सिंह ने कहा कि लाॅकडाउन का पालन कड़ाई से कराया जाये। लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जायें। इसके उपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय विरियागंज नगर क्षे़त्र तिलहर में कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता चख कर देखी। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक मिलने पर रसोईं माताओं की तारीफ भी की। समस्त रसोईं माताओं को मास्क वितरित किये तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अपील भी की। इस मौके पर एसडीएम सौरभी गंगवार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेें।

 

रिपोर्ट – विजय सिंह शाहजहॉपुर