*ओलिम्पक संघ खेल परिवार की करेगा मदद-सचिव रजत दीक्षित* 

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)

*केवल फोन से घर पहुंचेगा सामान,जानकारी रखी जायेगी गुप्त*

संवाददाता/आकाश चौधरी
कानपुर। पिछले २० दिनों से चल रहे लाक डाउन में गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिये समाज के हर वर्ग से लोग सामने आए हैं। इसमें कई खेल संघ भी शामिल रहे लेकिन अब जिला ओलंपिक संघ ने एक नयी पहल की शुरुआत की है जिसमें वह खेल परिवार को हर संभव मदद पहुंचायेंगे। जिसमें पूर्व व वर्तमान खिलाड़ी के अलावा संघ के पदाधिकारी, आफीशियल, मैदान कर्मी व अन्य जिन्होंने खेल के लिये अपना योगदान दिया हो और आज वह किसी मुश्किल में फंसे हो। ऐसे सभी के लिये संघ का यह प्रयास एक सहासिक कदम है क्योंकि शहर में दो-तीन खेल संघों को छोड़कर किसी ने भी लोगों की मदद के लिये अपने हाथ तक नहीं बढ़ाये हैं।
जिला ओलंपिक संघ के सचिव रजत दीक्षित ने बताया कि हम लोग जबसे लाक डाउन शुरू हुआ है तभी से जरूरत मंद लोगों को आर्थिक व भोजन सम्बंधी हर संभव मदद पुहंचा रहे हैं। इसके अलावा सड़क किनारे घूम रहे आवारा पशु-पक्षियों के लिये भी हम प्रतिदिन भोजन बांट रहे हैं लेकिन अब हम अपने खेल परिवार की मदद करना चाहते हैं। शहर के वह सभी पूर्व व वर्तमान किसी भी खेल से जुड़े सदस्य जिन्होंने अपना योगदान दिया हो उनकी मदद के लिये हमने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी स्वाभिमानी होता है इसलिये उसको जो भी मदद चाहिये वह केवल फोन करके हमे अवगत कराये, हम उसके घर में भोजन-राशन की मदद देंगे। साथ ही उसकी जानकारी भी गुप्त रखेंगे जिससे उसके आत्म सम्मान को ठेस न पहुंचे। रजत ने बताया कि जरूरतमंद खेल परिवार के सदस्य ८०८१९६६७५५ पर फोन कर अपनी समस्या बता सक ते हैं। हम उसकी हरसंभव मदद करेंगे।