भारतीय वैज्ञानिकों ने कोरोना के एक और जीनोम की खोज की

दिल्ली (दैनिक कर्मभूमि):- कोरोना महामारी को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता हाथ लगी है उन्होंने इस वायरस का जीनोम खोज निकाला है जिससे इसके वैक्सीन बनाने में मदद मिलेगी।
गुजरात में राज्य संचालित गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (जीबीआरसी) के शोधार्थियों ने नोवल कोरोना वायरस के पूरे जीनोम सीक्वेंस को डीकोड करने में सफलता पाई है। साथ ही उन्होंने इस वायरस के तीन नए म्यूटेशन की पहचान की है।
वायरस का पहला जीनोम सीक्वेंस बीजिंग में चीन के डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन सेंटर ने 10 जनवरी को खोज लिया था। इसे चीन ने सार्वजनिक किया था। इसके बाद जीबीआरसी ने भी इसे यहां किया। यहां इसके जीनोम सीक्वेंस में कुल नौ म्यूटेशन मिले हैं।राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा है कि जीबीआरसी द्वारा खोजे गए जीनोम सीक्वेंस को वैज्ञानिक समुदाय के साथ साझा किया जाएगा।
हालांकि, इनमें से छह म्यूटेशन का पता  दुनिया के दूसरे संस्थान पहले लगा चुके हैं। जीबीआरसी द्वारा खोजे गए नौ म्यूटेशन में से तीन नए हैं और इस बात का निर्धारण करने में सहायता मिलेगी कि वायरस परिस्थितियों के अनुसार खुद को कैसे बदल रहा है।
अब यह खोज इस वायरस से लड़ने में किस प्रकार मदद करता है इसके लिए लगातार वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे है।

रिपोर्ट:- संतोष शुक्ला