उत्तरप्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)
शाहजहाँपुर। राजस्थान के कोटा मके कोचिंग कर रहे 120 बच्चों को बस द्वारा शाहजहांपुर लाया गया। इन बच्चों को रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया जहां उनकी धर्मल स्क्रीनिंग व रेपिड जांच की गई। जांच होने के बाद बच्चों को उनके घर वालों के सुपुर्द कर दिया गया। राजस्थान के कोटा में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग ले रहे है।छात्र-छात्राओं को उनके घर वापसी के लिए सरकार ने रणनीति तैयार की थी। इसके तहत देश भर में बसों द्वारा कोटा से बच्चे वापस भेजे जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को शाहजहांपुर में भी लगभग 120 छात्र छात्राओं को बस द्वारा कोटा से लाया गया। बच्चों को चार बसों से लाया गया। एक बस में 30 बच्चों को बैठाया गया था। बच्चों को सबसे पहले रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग और जांच की गई। जांच के बाद इन बच्चों को उनके घरों पर भेजा गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्पणा गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एडीएम प्रशासन, एसडीएम तिलहर सौरव गंगवार, सीओ तिलहर मंगल सिंह रावत, कोतवाल सुनील अहलावत, सहित पुलिस फोर्स व मेडिकल टीम मौजूद रही।
रिपोर्ट – विजय सिंह शाहजहॉपुर
You must be logged in to post a comment.