उत्तरप्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)
शाहजहाँपुर। वर्तमान में कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव हेतु एवं उसकी सावधानियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. एस. चन्नप्पा ने जनता से अनेक तरह से लगातार अपील कर रहे है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु आरोग्य सेतु एप को लांच किया गया है। जिसे अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से इंस्टॉल कर अपेक्षाकृत जानकारियां शेयर करने पर उक्त आरोग्य सेतु एप आपको ग्रीन जोन एवं डेंजरस जॉन से अलर्ट करता है। रविवार को शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पढ़ने वाले गांव मोहल्ला आदि में जाकर जनता को सोशल डिस्पेंसिंग का पालन करते हुए एकत्रित कर उनके मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया गया एवं उसके संबंध में संपूर्ण जानकारी से जागरूक किया गया। जनता द्वारा आरोग्य सेतु एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड किया गया। एवं अन्य लोगों को भी डाउनलोड करा कर इस संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक करने की शपथ ली गई।
रिपोर्ट – विजय सिंह शाहजहॉपुर
You must be logged in to post a comment.