भाजपा नेता जयेश प्रसाद ने जरुतमन्दों को वितरित करवाये 500 राशन के पैकेट

उत्तरप्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)

शाहजहाँपुर। कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन में गरीबों एवं जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने का संकल्प लेकर भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने आज दूसरे सप्ताह भी 500 घरों में राशन के पैकेट पहुंचाएं। पिछले सप्ताह उन्होंने इसकी शुरुआत करते हुए 700 पैकेट वितरित किए थे। उन्होंने खाद्यय सामग्री से भरे पैकेटों से भरी गाड़ी को भाजपा का झण्डा दिखाकर रवाना किया। जो महानगर के अलग अलग मोहल्लों में गई और कार्यकर्ताओं ने खाद्यय सामग्री को जरुतमन्दों के घरों में जाकर वितरण किया। रविवार को हथोड़ा, वजीरगंज, काशीराम कॉलोनी, रोशनगंज सहित कई इलाकों में उनकी टीम ने राशन वितरण का कार्य किया। 500 जरूरतमंदों को राशन के पैकेट दिए गए। इसका भी ख्याल रखा गया है कि इस पैकेट में पूरे 7 से 10 दिन का राशन चल जाये। आज राशन वितरण व्यवस्था में मुख्य रूप से प्रशांत शुक्ला, राहुल तिवारी, राहुल उत्कर्ष आदि लोग शामिल रहे।

 

रिपोर्ट – विजय सिंह शाहजहॉपुर