उत्तरप्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)
(बिजनौर) हरेवली /आज दिनांक 21/04/2020 को हरेवली के पूर्व प्रधान सुशील कुमार कश्यप के भतीजे अर्जुन सिंह की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से हुई मौत बताया जा रहा है कि अर्जुन सिंह अपने मजदूर के साथ मोटरसाइकिल से हरेवली से बेनिपुर अपने गन्ने के कोल्लू पर लगभग 5:30 बजे जा रहे थे जैसे ही बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव बेनिपुर के पास पहुंचे कभी नगीना की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल ट्रैक्टर ट्राली की अचानक से चपेट में आ गए जिससे मोटरसाइकिल चला रहे अर्जुन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे व्यक्ति के कुछ ही चोटें आई है । जिस की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया उधर बढ़ापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट – त्रिलोक सिंह बिजनौर
You must be logged in to post a comment.