उत्तरप्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)
–राशन व सब्जी की दुकानों को भी बन्द करा दिया गया
–अधिकारी भी सड़कों पर आकर चैकिंग करते नजर आए
शाहजहाँपुर। पुलिस की अचानक सख्ती से लोग सकते में आ गए। जरूरी सामान लेने निकले लोगों को सड़को से भगाया गया। पुलिस की अचानक बढ़ी सख्ती से लोग सकते में आ गए। जिससे चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। चौराहो व तिराहों पर पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के सराय काइयां में शाम 4 बजे से 6 बजे तक राशन व सब्जी की दुकानें खुलने का 2 घण्टे का समय निर्धारित किया गया। लेकिन पुलिस ने सभी दुकानों को बंद करा दिया। जिससे अफवाहों का बाजार गरम हो गया। वही एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी व एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने सराय काइयां तिराहे पर खड़े होकर बिना पास के चल रहे वाहनों को सीज कराया। वही आरसी मिशन इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने बताया एक प्रयोग के तौर पर दुकानें बन्द कराई गई। सुरक्षा का जायजा लिया गया।
रिपोर्ट – विजय सिंह शाहजहॉपुर
You must be logged in to post a comment.