व्यापारी आत्महत्या के कगार पर है, सरकार से है आर्थिक पैकेज की दरकार

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

लाकडाउन,कोविड-19 की वजह से काटे वाट के निर्माता, विक्रेता, मरम्मत कर्ता का काम बिल्कुल ठप है इस व्यापार से जुड़े सभी व्यापारी उद्यमी व मरम्मत करने वाले प्रदेश के तमाम माध्यम वर्गीय और छोटे व्यापरियो की माली हालत दयनीय है, फिर भी सरकार का कर्मचारियों का वेतन समय से न देने पर कारवाई करने के फरमान
से व्यापारी,उद्यमी परेशान है बिना आमदनी के सारे खर्च कैसे उठाया जाय,यदि सरकार की तरफ से मदद नही मिली तो प्रदेश के तमाम छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारी उद्यमी व म०कर्ता आत्महत्या को मजबूर होगें।सरकार के द्वारा किया जा रहा हर कार्य प्रसंसनिय है,एक नजर व्यापारी समाज पर भी पड़ना चाहिए ।लाकडाउन के दौरान प्रतिष्ठानो का बिजली बिल माफ करने के साथ आर्थिक पैकेज देने की घोषणा करनी चाहिए।जीएसटी मेंअपंजीकृत को भी मदद मिलनी चाहिये जबकि पंजीकृत व्यापारियो को जीएसटी और इनकम टैक्स रिटर्न के आधार पर आर्थिक पैकेज
दिया जाना चाहिए। तथा बैंक लोन माफ करने पर भी विचार किया जाना चाहिये।

राधेश्याम उपाध्याय
भदोही धर्म काटा केन्द्र
रामपुर, जौनपुर
मो०न०-8090286622