उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट की स्मृति में सभी लोग अपने क्षेत्रों में गौ माता को भोजन कराएं -राम सिंह यादव
जौनपुर विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राम सिंह यादव ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य ( दर्जा प्राप्त मंत्री) श्री भिखारी प्रजापति जी के आदेशानुसार 2 मई को विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्ष पीठाधीश्वर परम पूज्य आदरणीय महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराजजी के पिता स्वर्गीय श्री आनंद बिष्ट जी की स्मृति में सभी लोग अपने क्षेत्रों में गौमाता को भोजन कराएंगे जिला उपाध्यक्ष राम सिंह यादव ने कहा कि पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के पूर्व गृहस्थ आश्रम की श्रद्धा पिताजी स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट की स्मृति में 2 मई को सायंकाल सभी साथी एक मानव प्राणी का भोजन अपने हाथ से गौ माता को खिलाएं। गौ माता में सभी देवताओं का वास है । हम लोग गोरक्ष पीठ से जुड़े हैं जहां गौ सेवा की प्रधानता है।पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी की दिनचर्या गो सेवा से ही शुरू होती है ।उक्त बातें जिला उपाध्यक्ष जौनपुर श्री राम सिंह यादव जी ने कही।
You must be logged in to post a comment.