उत्तरप्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)
भदोही जनपद के कोइरौना कोतवाली क्षेत्र के नेवाजीपुर मोढ से होते हुए कोइरौना बाजार सीतामढी कटरा बाजार धनतुलसी तक उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर व क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के मौजूदगी मे लगभग सैकडो की संख्या मे पीआरवी बाइक व पीआरवी वैन के साथ मिलकर क्षेत्र मे भ्रमण किया गया मार्च किया गया और लोगो से घरो मे रहने की अपील की गयी।आम जन जिवन के लिए महामारी का रुप धारण कर चुके कोरोना वायरस के दिन प्रतिदिन होते बिकराल स्वरुप को लेकर देश जो है वो संकट की स्थीती मे है ।यैसे मे पुलिस कर्मी अपने जान की वाजी लगाकर लोगो से अपने, अपने घरो मे रहने व सोसल डिस्टैसिंग का पालन करने की अपील कर रहे है। उसी के मद्देनजर आज सैकडो सैकडो की संख्या मे बाइक व वैनो के साथ ज्ञानपुर एस डीयम कविता मीना व ज्ञानपुर क्षेत्राधिकारी कालु सिह ने कोतवाली कोइरौना प्रभारी संजय कुमार राय के साथ नेवाजीपुर मोढ से लेकर धनतुलसी मार्ग तक जागरुकता रैली निकाल कर लोगो को जागरुक किया।
रिपोर्ट विजय तिवारी सीतामढी भदोही
You must be logged in to post a comment.