*राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व संस्कार भारती ने किया कोरोना वरियर्स को सम्मानित*

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) सरेनी/लालगंज रायबरेली – जहां एक तरफ़ पूरा विश्व कोरोना नामक वैश्विक महामारी से ग्रसित है, और पूरा विश्व इस बीमारी से लड़ रहा है,

वही देश ऐसे भी कोरोना वारियर्स (डाक्टर,प्रशासन,सफाई कर्मी,नर्स,आदि,)जो लगातार अपनी जान की परवाह किये बिना लोगो तक अपनी सेवाएं पहुंचा रहे हैं। आज दिनांक 5-5-2020 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व संस्कार भारती की तरफ से सरेनी के झाऊखेड़ा अस्पताल व भोजपुर चौकी में कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया।

इस सम्मान की कड़ी में RSS के लालगंज के प्रचारक अजय जी,संस्कार भारती के सचिव व ओज कवि शिवतोष संघर्षी, विनीत आदि पदाधिकारियों ने सरेनी अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अमल, डॉक्टर ज्ञान सिंह, डॉक्टर विनोद सिंह को अंगवस्त्र भेट कर सभी डॉक्टर्स का उत्साहवर्धन किया।

इसी कड़ी में सरेनी के थाना इंचार्ज अजित सिंह का माल्यार्पण अंगवस्त्र भेट कर स्वागत किया। चौकी इंचार्ज भोजपुर घनश्याम, विजय, हरिओम आदि सिपाहियो का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेट कर अभिवादन किया। कोरोना वारियर्स का सम्मान कर उनका मनोबल दृढ़ कर रहे सभी पदाधिकारियों की सरेनी क्षेत्र की जनता ने भूरि भूरि प्रशंसा की।

ब्यूरो रिपोर्ट