उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा समस्त जनपदवासियों से आज 11.00 बजे से 11.15 बजे के मध्य अपने मोबाइल मेंआरोग्य सेतु एवं आयुष कवच ऐप डाउनलोड करने की अपील की गई थी। जिसके क्रम मेंजिलाधिकारी ने स्वयं कलेक्ट्रेट कक्ष में दोनों ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड की तथाकलेक्ट्रेट कर्मचारियों के मोबाइल में भी दोनों ऐप डाउनलोड करवायी। उन्होंने सभीसे अपील करते हुए कहा है कि जिन लोगों ने अभी तक आरोग्य सेतु एवं आयुष कवच ऐपडाउनलोड नहीं किया है वह अपने मोबाइल में दोनों ऐप डाउनलोड कर ले। आरोग्य सेतु ऐपमें कोरोना वायरस के संबंध में विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई है। आयुष कवचऐप हमारे लिए अत्यंत लाभदायक है, क्योंकिइसमें हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय तथा हमारी दिनचर्या कैसीहो इसके विषय में विस्तार से जानकारी दी गई है।
You must be logged in to post a comment.