छह भत्ते समाप्त करने पर राज्य कर्मचारियों ने की निंदा

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में आनलाइन बैठक में सभी कार्यालयों के पदाधिकारियों ने सरकार के छह भत्ते समाप्त किए जाने के निर्णय पर घोर आक्रोश जाहिर करते हुए पुनर्विचार की माँग की। परिषद के अध्यक्ष ने बताया की  कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे कर्मचारियों के प्रति सरकार के असंवेदनशील निर्णय के विरूद्ध आंदोलन कर सरकार को निर्णय वापस लेना चाहिए और सरकार सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करें। जिससे बच्चों का पालन पोषण हो सके।उन्होंने बताया की सरकार को निर्णय को वापस ले नही तो लिए संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे वही पदाधिकारियों ने सांसद विधायक के भी भत्ते समाप्त करने की माँग की है। बैठक में प्रमुख रूप से संतोष तिवारी,अरूण मिश्रा, अजीत निगम, मंजूरानी कुशवाहा,प्रत्यूष द्विवेदी, सुरेन्द्र सिंह,अमितश्रीवास्तव, विनोद कुमार,धर्मेन्द अवस्थी,मनोज झा, एस एम जेड नकवी,एएन द्विवेदी,मनोज द्विवेदी,जय प्रकाश शुक्ला,निमिष त्रिपाठी ,हरीश श्रीवास्तव, संदीप कुमार आदि ने भाग लिया।

रिपोर्ट आकाश चौधरी कानपुर