चर्चाओं में है समाजसेवी दिलीप तिवारी

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

एक लाख 82 हजार 200 निशुल्क मास्क वितरण चुके हैं
जौनपुर ‌। कोरोनावायरस कोविड-19 महामारी से सारे परेशान हैं इस महामारी को देखते हुए देश में लाग डाउन कर दिया गया वैश्विक महामारी कोरोना से आज शायद ही कोई व्यक्ति हो जो परेशान ना हो इस महामारी से बचने के लिए मास्क सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दिया गया इस महामारी के शुरुआती दौर में मास्क और सैनिटाइजर की काली बजारी बहुत बढ़ गया जिस मास्क कीमत 5 से ₹8 होनी चाहिए वह 70 से 100 में बिकने लगा जिससे निचले तपते के लोग को परेशानी होने लगी उसी समय जौनपुर के समाजसेवी व तिरुपति बालाजी प्रोडक्शन के मालिक दिलीप तिवारी को मास्क प्रोडक्शन के लिए व्यापारियों ने कहा और बताया इस मास्क को बनाकर हम मनचाहा पैसा कमा सकते हैं व्यापारियों को उत्तर देते हुए तिवारी ने कहा इस महामारी में अपने देश के साथ रहुगा और सेवा करूंगा तब से वह निरंतर निशुल्क मास्क वितरण का काम शुरू कर दिए जौनपुर के साथ-साथ भदोही वाराणसी आजमगढ़ जनपद में भी निशुल्क मास बांट रहे हैं पिछले दिनों जब से श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन आने लगा वहां पर भी इन्होंने मुक्त मास्क वितरण किया जिसमें विभिन्न जनपद के लोग सामिल थे सभी ने इनकी सराहना की
जिस समय सभी कंपनियां कमाने को शोच रहीं थी उस समय यह देश हित में कार्य कर रहे हैं इनकी इस कार्य की प्रशंसा जनपद में जोरो से है और इनकी काम के लिए सभी ने तारीफ किया और इनको धन्यवाद दिया इस कार्य के जिलाअधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने धन्यवाद दिया उन्होंने बताया कि अब तक 182200 मासिक वितरण हो गया है और मास्क वितरण का कार्य जारी रहेगा इस कार्य से कुछ लोगों का रोजगार भी चल रहा है और मुझे प्रसन्नता भी मिल रहा है जो गरीब की सेवा करने का मौका मिला तिवारी जी ने लोगों से निवेदन किया घर से निकलते समय मास्क या रुमाल को जरूर बांधे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें बिना काम का घर से बाहर ना निकले लाकडाउन का ‌ पूर्णतः पालन करें