उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट अंकित मित्तल पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा भरतकूप बांदा-चित्रकूट बॉर्डर एवं क्वारंटाइन स्थल आई0टीआई0 शिवरामपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। एसपी द्वारा बांदा-चित्रकूट बॉर्डर पर डियूटी में लगे कर्मचारियों से बाह्य जनपद से आने वाले प्रवासी श्रमिकों की चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया तथा जिन प्रवासी श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कहीं पर भी नही हुआ है उनको स्वास्थ्य परीक्षण हेतु आई0टी0आई0 शिवरामपुर में भेजने हेतु कहा गया । एसपी द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों से सावधानी बरतने, समय-समय पर हाथ साबुन से धुलते रहने एवं मास्क का प्रयोग करने हेतु कहा गया ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.