सिंघवी कोलेज के स्टाफ एवं छात्रों ने परिंडे बांधे

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) राजस्थान  बारां छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा क्षेत्र के नजदीक ग्राम पंचायत पछाड़ के हरनावदा जागीर में संचालित श्री प्रेमसिंह सिंघवी महाविद्यालय में कोरोनावायरस जैसी भयंकर वैश्विक महामारी बिमारी से जहां पुरी दुनिया जुझ रही है।उसको लेकर प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि घर पर रहें सुरक्षित रहे बिना किसी कारण घर से बाहर नहीं निकलें और मास्क लगाने के साथ साथ सेनिटाइजर का भी उपयोग करें एवं एक-दूसरे को भी समझाएं वहीं एक दूसरे के सम्पर्क में नहीं आएं और कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें।इस दौरान प्रेमसिंह सिंघवी महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण में लगे पैड़ पौधों की देखभाल के साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत पानी भी पिलाया और सभी ने मिलकर बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांध कर रोजाना परिंडों में पानी भरने की जिम्मेदारियां भी सोंफी गई।

राष्ट्रीय सेवा योजनांतर्गत महाविद्यालय में पौधों की देख रेखकर,पक्षियों के लिए बांधे परिंडे छीपाबड़ौद स्तिथ कस्बे के एक मात्र महाविद्यालय में गुरुवार को महाविद्यालय स्टाफ और राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने महाविद्यालय पहुँच कर परिसर में लगे पौधों एंव पेड़ो की देखरेख की गई और पानी दिया गया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री धारासिंह मीणा ने बताया कि ग्रीष्मकाल को देखते हुए महाविद्यालय के स्टाफ और राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने पेड़,पौधों को समय समय पर पानी देते है और उनकी देखरेख करते है पर लॉकडाउन के कारण काफी समय बाद आज महाविद्यालय पहुंच कर कार्य किया गया और बेजुबान पक्षियों के लिए करीब एक दर्जन परिंडे बांधे गए और रोजाना पानी भरने का संकल्प लिया गया है, इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र पवन वैष्णव, शुभम पंकज आदि उपस्थित रहे।

*रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद*