महिला जन सुनवाई 20-11-2019 अक्टूबर को

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) भदोही (सू0 वि0) 16-11-2019- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न एवं रोकथाम हेतु पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 अध्यक्षध् मा0 सदस्यों द्वारा जिलों में जाकर जन सुनवाई की जा रही है। उक्त परिपेक्ष्य में राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अनीता सिंह इस जनपद में 20 नवम्बर, 2019 को ज्ञानपुर स्थित गेस्ट हाउस में पहुंचेंगी और पूर्वान्ह 11 :00 बजे मा0 सदस्य यहां पर महिला उत्पीड़न के घटनाओं की समीक्षा एवं उत्पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करेंगी। उक्त जानकारी जिला प्रोवेशन अधिकारी ने दी है।

रिपोर्ट कृष्ण कुमार उपाध्याय भदोही