** नगर वासियों को जैव विविधता पार्क का खूबसूरत उपहार **

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) शाहजहांपुर – नगर_निगम द्वारा #ककरा_कलां स्थित 10 हेक्टेयर भूमि पर जैव विविधता पार्क विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इस सम्बन्ध में नगर आयुक्त महोदय श्री #सन्तोष_कुमार_शर्मा जी द्वारा नगर निगम के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया गया।गर्रा नदी के किनारे ककरा कलां स्थित नगर निगम भूमि की जैव विविधता पार्क विकसित किये जाने हेतु उपयुक्त पायी गयी।इस पार्क को विकसित करने के लिये नोयडा एवं अन्य स्थलों में पूर्व से स्थापित विभिन्न जैव विविधता पार्को का भी अध्ययन किया जायेगा।इस पार्क में विभिन्न प्रजाति के 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कार्य के लिये चयनित स्थल को 5 सेक्टर में विभाजित कर 05 सेक्टर अधिकारियों को नियुक्त करते हुये यथाशिघ्र पौधे को लगाने के लिये गढडो की खुदाई एवं उसमें खाद् आदि को समय से भरकर तैयार करने हेतु निर्देषित किया गया है।#नगर_आयुक्त_महोदय ने मुख्य अभियन्ता(सिविल) श्री दिनेश चंद्र सचान को प्रस्तावित जैव विविधता पार्क का ले-आउट शीघ्र तैयार करने तथा प्रस्तावित स्थल की मिटटी का अध्ययन कर उनके उपयुक्त विशिष्ट जाति के पौधे का चयन करने का निर्देष दिया गया।इस पार्क के विकसित होने के उपरान्त शहर का पारिस्थितिकी संतुलन बनेगा तथा यह पार्क शहर को स्वस्थ्य एवं सुन्दर रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।इस मौके पर नगर आयुक्त महोदय के साथ अपर नगर आयुक्त श्री एस0के0 सिंह,मुख्य अभियंता (सिविल)श्री दिनेश चंद्र सचान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट -विजय सिंह शाहजहांपुर