उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) भदोही जनपद में 4 दिन बाद आज फिर दो संदिग्धों की रिपोर्ट कोरोना धनात्मक आई है। गुरुवार को कुल मरीजों को मिलाकर जिले में कुल संक्रमित पाए गए मरीजों की संख्या बढ़कर 46 पहुंच गई है। जिसमें से तीन मृतकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
पहली रिपोर्ट आज गुरुवार को आई डीघ ब्लॉक क्षेत्र के रामकिशुनपुर बसहीं गांव निवासी 45 वर्षीय अधेड़ की है । बता दें वह 29 मई को डोमेस्टिक यात्रा कर मुंबई से घर आया था। और होम क्वॉरेंटाइन था। और दूसरी पॉजिटिव आई रिपोर्ट ज्ञानपुर ब्लाक क्षेत्र के वेद पुर गांव निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति की है। वह भी मुंबई से 29 मई को ही डोमेस्टिक ट्रैवलिंग कर मुंबई से ही घर पहुंचा था और होम क्वॉरेंटाइन था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह के अनुसार 29 मई को 76 संदिग्धों के सैंपल एकत्र करके सैंपल आईएमएस बीएचयू वाराणसी के लिए भेजा गया था और जांच के उपरांत जिनमें से दो व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड- 19 ट्रैकर पोर्टल पर दिनांक 3 जून की मध्य रात्रि को कोरोना धनात्मक पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संक्रमित मिले मरीजों को सम्फोर्ड पब्लिक स्कूल मिर्जापुर मे बने मंडलीय कोविड-19 केयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। और वही संक्रमितो के गांव को सील करने करने की कार्रवाई में प्रशासन जुट गया है।
जिला प्रभारी विजय तिवारी सीतामढ़ी भदोही
You must be logged in to post a comment.