उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
जौनपुर।विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोरक्ष पीठाधीश्वर परम पूज्य आदरणीय महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज का 48 वां जन्मदिन हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया गया।
विश्व हिंदू महासंघ जनपद जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष श्री राम सिंह यादव के नेतृत्व में हवन पूजन करके कार्यकर्ताओं ने श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की दीर्घायु की कामना की इस अवसर पर सनी उपाध्याय प्रतीक पांडे बाबा केदारनाथ आदि उपस्थित रहे।उधर शाहगंज में विश्व हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री श्री संकित सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास पर आधारित पुस्तक को लोगों में वितरित किया गया शाहगंज के नगर अध्यक्ष श्री अविनाश राय जी ने कहा कि योगी जी के मुख्यमंत्री बनने से उत्तर प्रदेश का मान सम्मान देश में बड़ा है इस अवसर पर राजन प्रजापति रोहित पवन मोहित आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
You must be logged in to post a comment.