स्वतंत्रता दिवस की 74 वी जयंती समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट तथा कैंप कार्यालय में किया ध्वजारोहण

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अधिकारी, कर्मचारियों सहित पूरे जनपद के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज वैश्विक महामारी को देखते हुए बड़े हर्ष और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस हम आप लोग मना रहे हैं देश की तरह तरह की चुनौतियों से हम लोग लड़ रहे हैं निरंतर स्वतंत्रता दिवस में अवलोकन करते रहना चाहिए कि हमारे अमर शहीदों ने क्या किया है उस परिकल्पना पर प्रकाश डाल कर कार्यों को करना चाहिए तथा अमर शहीदों को नमन करते हुए अपने अपने कार्यों के प्रति सजग रहकर कार्य करें महान पुरुषों ने युवावस्था में ही देश को आजाद कराने पर शहीद हुए। उन्हें नमन करें। आज भी जो हमारे देश में चारों तरफ से घेर का दौर चल रहा है उन चुनौतियों को भी एकजुट होकर लड़ना होगा देश भक्ति, समाज के हित व आने वाले पीढ़ियों को ध्यान में रखकर अपने राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य करें लोग हम लोगों से न्याय की आशा करते हैं इस कोरोना महामारी को देखते हुए हम आप सब कार्य कर रहे हैं इस विषम परिस्थितियों में चिकित्सक, पुलिस, सफाई कर्मी, पत्रकार आदि लोग बढ़ चढ़कर कार्य कर रहे हैं ऐसे लोगों की मैं प्रशंसा करता हूं। कहा कि आप लोग जो निर्धारित प्रोटोकाल है उसका अनुपालन सुनिश्चित करें जिस स्तर पर आप लोग कार्य कर रहे हैं अपने दायित्वों को निष्ठा पूर्वक करें गरीब और निराश्रित की सेवा करें अगर हम एक पीड़ित व्यक्ति को हंसा दें तो हमारे लिए धन्य की बात है उन्होंने कहा कि यह धरती भगवान श्रीराम की तपोभूमि है इसको हरा-भरा बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक आप लोग वृक्षारोपण कराएं।
अपर जिलाधिकारी जी पी सिंह ने कहा कि आज हम लोग 74 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं इस बीच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए क्रोना महामारी को देखते हुए हर्ष और उल्लास के साथ आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है जब से देश स्वतंत्र हुआ तो हमारा देश हर क्षेत्र में अच्छी प्रगति की है और प्रगतिशील देशों पर हम आगे खड़े हैं जो आजादी हमें मिली है यह एक धरोहर है भारत के नागरिक होने के नाते स्वतंत्रता का दुरुपयोग न करें देश की प्रगति में हम लोग बहुमूल्य योगदान देकर कार्य करें।
अपर उप जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस कोरोना महामारी को देखते हुए हम लोग अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।कोरोना को देखते हुए दो गज की दूरी बनाए मास्क का व सेनेटाइजर का प्रयोग करें तभी हम लोग इस बीमारी से बच सकते हैं।
वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली स्वतंत्रता का मूल अर्थ हमारे कर्तव्य और लक्ष्य व दायित्वों से समाज के उत्थान पर कार्य करने का है अपने कर्तव्यों को निष्ठा पूर्वक आप लोग निभाए तभी स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ पूर्ण कर सकते हैं।
वरिष्ठ पत्रकार शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि आज के इस माहौल में हमें अपने देश के विषम परिस्थितियों पर चिंता करने की जरूरत है जो यह आज ऐतिहासिक दिन मनाने का है उसे मनाए तथा अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे तो हमारे देश का उत्थान होगा और समाज का कल्याण होगा इस वैश्विक महामारी को देखते हुए सावधानी पूर्वक कार्यों को संपादित कराएं।
कलेक्ट्रेट के अवध नारायण ने कहा कि कोरोना कॉल को देखते हुए आज पूरा राष्ट्र सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस मना रहा है यह आजादी बहुत मुश्किल से मिली है इस आजादी को बरकरार रखने के लिए हम सबको संकल्प लेकर कार्य करने की जरूरत है।
इसके पूर्व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी की छात्राओं शिक्षिकाओं द्वारा राष्ट्रगान व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई जिसमें जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी ने उन्हें पुरस्कृत भी किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी तथा जिला खनिज अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों व पत्रकार बंधुओं ने कलेक्ट्रेट के पास कामत सरोवर तालाब पर प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण कराया गया।कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट के आयुध सहायक मनोज कुमार मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जी पी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, अपर उप जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार, जिला खनिज अधिकारी सनी कौशल, सहायक आयुक्त स्टांप उमेश चंद गुप्ता, सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह, नाजिर सदर अरुण कुमार शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी , कलेक्ट्रेट कर्मचारी व पत्रकार रतन पटेल, शाह आलम, विनोद कुमार, सोहनलाल, सुरेश कुमार, रामरूप पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
इसके पूर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 7बजे संपूर्ण निकाय क्षेत्र में मलिन बस्तियों पर विशेष सफाई अभियान, प्रातः 9बजे सभी सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, 9:30 बजे क्रास कंट्री दौड़ स्टेडियम से देवांगना घाटी तक एवं वापस देवांगना घाटी से स्टेडियम तक, एवं वृक्षारोपण, 10 बजे समस्त विद्यालयों पर ध्वजारोहण तथा चिकित्सालय में में मरीजों को फल वितरण व वृद्धा आश्रम शिवरामपुर में फल वितरण कार्यक्रम, 11 बजे दृष्टिहीन बालिका विद्यालय शंकर बाजार करबी में बच्चों को फल वितरण कार्यक्रम तथा अपराह्न 01 बजे से 2 बजे तक नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं के मध्य ऑनलाइन स्वतंत्रता दिवस एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता के प्रयास तथा गंदगी मुक्त भारत अभियान विषयक ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट