दो बाइक सवार के आमने सामने भिड़ने से एक गंभीर रूप से घायल और एक की मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्म भूमि )उन्नाव जनपद के तहसील पाटन पुरवा के अंतर्गत नगर पंचायत के मोहल्ला चंडीघड़ी मैं आमने सामने से आ रहे दो बाइक सवार आपस में भिड़ंत होने के कारण लहूलुहान होते हुए सड़क पर इधर-उधर बिखर गए जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जाती है और एक की मौके पर मौत हो गई सड़क पर आने जाने वालों की भीड़ लग गई चारों तरफ सनसनी का माहौल फैल गया लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल उन्नाव के लिए रेफर कर दिया और दूसरे व्यक्ति का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिफर कर दिया

रिपोर्ट राजेश कुमार मौर्य उन्नाव