गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

 

जौनपुर : थाना नेवढ़िया पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के कुशल पर्यवेक्षण में उ0नि0 रामजी जी सैनी प्रभारी चौकी भाऊपुर मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 118/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त आकिब पुत्र नसीर अहमद थाना नेवढिया जौनपुर को नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्य़वाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।