जिले में मंगलवार को कोरोना के छह और मरीज सामने आए

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अम्बेडकर नगर।

अम्बेकरनगर_जिले में मंगलवार को कोरोना के छह और मरीज सामने आए। इनमें नगर के छज्जापुर स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा का एक कर्मचारी भी शामिल है। उसके पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। आननफानन में बैंक शाखा को बंद कर दिया गया। साथ ही खाताधारकों से डिजिटल लेन-देन का आह्वान किया गया है।मंगलवार को उस समय आईसीआईसीआई बैंक शाखा छज्जापुर में हड़कंप मच गया, जब एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना सामने आई। आननफानन में शाखा के मुख्य गेट पर ताला लगाकर नोटिस चस्पा कर दिया गया। इसमें कहा गया कि अग्रिम आदेश तक बैंक बंद किया जाता है। शाखा प्रबंधक ध्रुव चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बैंक शाखा को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा अम्बेडकर नगर।