अकबरपुर रेलवे स्टेशन बना दुर्व्यवस्था का शिकार, अतिक्रमण का लगा अंबार

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर जिले का अकबरपुर रेलवे स्टेशन बना दुर्व्यवस्था का शिकार। उक्त रेलवे स्टेशन पर कोई पुरुषाहाल नहीं। जगह जगह अतिक्रमण का लगा अंबार। मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के लिए कोई भी शौचालय उपलब्ध नहीं कराया गया है। और जो शौचालय बनवाया भी गया है। वह शोपीस बनकर खङा हुआ है, और उक्त शौचालय में लगा रहता है ताला। जिससे अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर आने एवं जाने वाले यात्रियों के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन सिद्ध हो रहा है मृगमारीचिका।

दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन पर जितने भी पानी पीने के लिए नल उपलब्ध हैं। किसी भी नल में पानी नहीं आता। और यात्रियों को मजबूर होकर रेलवे स्टेशन के बाहर दूकानों से मंहगे दामों पर डूप्लीकेट पानी की बोतलें खरीदनी पङ रही हैं। और रेलवे अधिकारियों की फौज आफिस में बैठकर सिगरेट सुलगाने में व्यस्त रहते हैं।मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में अकबरपुर रेलवे स्टेशन का कोई भी कर्मचारी बोलने को तैयार नहीं है। हां यहां एक बात जरुर दिखाई दे रही है। कि आरक्षित टिकट का अवैध धंधा जोरों पर फल फूल रहा है। और जिस रिजर्वेशन कर्मचारी बृजेश यादव का तबादला हो चुका है। लेकिन वह फैजाबाद के एक भ्रष्ट सीएमआई की कृपा से रूका हुआ है। और मलाई खा रहा है।

रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा अंबेडकर नगर