जीत के लिए आत्मबल का बड़ा महत्व होता है। आलोक त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि )जौनपुर

जफराबाद(जौनपुर)।मकर संक्रांति के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुचे पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के पुत्र और जिलाध्यक्ष प्रबुधसभा सपा आलोक त्रिपाठी ने कहा। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास के साथ ही आपसी सौहार्द बढ़ता है।बासापुर में आयोजित प्रतियोगिता में दोनों टीमो को शुभकामनाएं दीं। वही शेखपुर पे क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में पुरस्कार वितरण में कहा कि जीत और हार एक सिक्के के दो पहलू है। जीत से अहंकार नही होना चाहिए,वही हर से निराश भी नही होना चाहिए।हार के बाद सतत प्रयास करते रहना चाहिए।
कार्यक्रम में नागेंद्र दुबे मनोज दुबे, इंदु प्रकाश पटेल अभिषेक त्रिपाठी, रविन्द्र पटेल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट ‌अभिषेक शुक्ला