उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के केवड़िया में स्थित सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक आसान आवाजाही के लिए ८ ट्रेनों का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान दभोई-चांचोड़ आमान परिवर्तन / चांचोड़-केवड़िया आमान परिवर्तन नवनिर्मित प्रतापनगर-केवड़िया खंड के विद्युतीकरण और दभोई / चांचोड़ और केवड़िया स्टेशनों की नई इमारतों का उद्घाटन भी किया ।
ये रेलगाड़ियां केवड़िया को वाराणसी,_* दादर / अहमदाबाद / हजरत निजामुद्दीन / रीवा / चेन्नई और प्रतापनगर से जोड़ेंगी , इन परियोजनाओं से निकटवर्ती जनजातीय इलाकों में विकास कार्यों को गति मिलेगी / नर्मदा नदी के तटों पर स्थित महत्वपूर्ण धार्मिक और प्राचीन तीर्थस्थलों तक संपर्क कायम किया जा सकेगा / घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यह क्षेत्र के समूचे सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।।
रिपोर्टर संपादक अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.