उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।आज संगठन श्रजन अभियान के तहत पहाड़ी ब्लाक के अशोह न्याय पंचायत की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष कामता प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल रंजना बराती लाल पांडे जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन पांडे की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा हमारी नेता प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशन पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूरे जनपद में न्याय पंचायतों की बैठकें कर न्याय पंचायत एवं ब्लाक कमेटियों का गठन किया जा रहा है सभी कांग्रेसी जन बैठकों में पहुंचकर संगठन सजन अभियान में सहयोग करें बहुत जल्द ही जिले में संगठन खड़ा कर कांग्रेस पार्टी गरीब किसान के हितों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी वही जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडे ने बैठक को संबोधित करते हुए उपस्थित सभी लोगों से आवाहन किया सभी लोग कांग्रेसमें जुड़कर कांग्रेस संगठन को मजबूत करें आज वर्तमान सरकार इतनी तानाशाही में उतारू है कि गरीब किसान नौजवान व्यापारी मजदूर सभी परेशान है महंगाई चरम पर है गाय और किसान की बात करने वाली सरकार आज सबसे ज्यादा किसान और गाय ही परेशान है किसान दिल्ली की बॉर्डर पर आंदोलनरत है गाय गौशाला में मर रही है यह सरकार जुमलेबाजी में व्यस्त है कांग्रेस पार्टी सभी के हितों के लिए जमीन में उतरकर संघर्ष करेगी वही युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विपिन पांडे ने कहा कि वर्तमान सरकार रोजगार छीनने का काम कर रही है अभी तमाम भर्तियों में भ्रष्टाचार उजागर हुआ है उसके बावजूद भी सरकार ने भर्तियों में लीपापोती की युवा कांग्रेस नौजवानों को इकट्ठा कर नौजवानों के हित के लिए संघर्ष करेगी बैठक में इंद्रजीत उपाध्याय राम प्रकाश पांडे गुलाल उपाध्याय राजू बर्मारामदास महेंद्र द्विवेदीअवधेश इंद्रेश लालमन शिवदास रोहित उपाध्याय श्यामसुंदर द्विवेदी भगवान दीन यादव साधु पटेल पप्पू यादव संदीप द्विवेदी राजू श्रीवास आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.