उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट, 08 फरवरी। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर आयोजित पंच दिवसीय ग्रामोदय महोत्सव का उदघाटन आज वास्तु पूजन के साथ किया गया।
दीन दयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव और प्रख्यात समाजसेवी डॉ अभय महाजन उदघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।अध्यक्षता ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम ने की।12 फरवरी तक आयोजित इस महोत्सव में बौद्धिक, शारीरिक शिक्षा व खेल, ललितकला व सांस्कृतिक विधाओं से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।
विवेकानंद सदभावना सभागार में कर्मकांड के विद्द्वान आचार्य पंडित राजेन्द्र तिवारी के श्रीमुख से पढ़े गए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वास्तु पूजा और हवन की आहुति दी गई।तत्पश्चात शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ महाजन व अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो गौतम ने विद्यादायनी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया।इस अवसर पर महोत्सव के अध्यक्ष व विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो आई पी त्रिपाठी,प्रबंधन संकाय के अधिष्ठाता प्रो अमरजीत सिंह, अभियांत्रिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ आंजनेय पांडेय, अधिष्ठाता व महोत्सव के संयोजक प्रो शशि कांत त्रिपाठी, कुलसचिव डॉ अजय कुमार आदि मंच पर मौजूद रहे।
विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो गौतम ने कहा कि ग्रामोदय महोत्सव में आयोजित गतिविधियों से विद्यार्थियों की विविध प्रतिभाओ को पहचान करने का विशेष अवसर भी मिलता है।उन्होंने आवाहन किया कि ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्रायें प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने योग्यता को प्रदर्शित करें। मुख्य अतिथि डॉ महाजन ने कहा इस विश्वविद्यालय को संस्थापक भारत रत्न राष्ट्रऋषि मान्यवर नाना जी की भावना के अनुरूप स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। आत्म निर्भर भारत की प्रारंभिक सोच को इसी विश्वविद्यालय के माध्यम से नाना जी ने बढाया था।
महोत्सव के अध्यक्ष प्रो आई पी त्रिपाठी ने पांच दिन तक चलने वाले इस महोत्सव की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।धन्यवाद ज्ञापन महोत्सव के संयोजक प्रो शशि कांत त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। संचालन डॉ ललित कुमार सिंह ने किया। आज पहले दिन विवेकानंद सदभावना सभागार में वास्तु पूजा हुई। हिंदी भवन में डॉ राममूर्ति त्रिपाठी के संयोजन मे राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय को लेकर विद्यार्थियों की निबंध प्रतियोगिता हुई व नई शिक्षा नीति -2020 के विविध आयाम विषय पर विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी भाषा मे भाषण दिया। खेल इकाई के डॉ विनोद कुमार सिंह आदि के संयोजन में पुरूष-महिला एथलेटिक्स के अंतर्गत 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़ ,हाई जम्प व शॉटपुट थ्रो खेल परिसर में हुए।ऐथलेटिक्स प्रतियोगिताओ का प्रारंभ मुख्य अतिथि डॉ महाजन और कुलपति प्रो गौतम ने प्रतिभागियों का पारंपरिक परिचय प्राप्त कर किया।कला संकाय में पुरूष – महिला योगासन प्रतियोगिता के अंतर्गत आसन हुआ।पुरूष – महिला टेबिल टेनिस हुआ। विवेकानंद सभागार में संगीत इकाई के डॉ विवेक फड़नीस व डॉ आर के पांडेय के संयुक्त संयोजन में एकल एवं समूह गायन हुआ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.