पाँच दिवसीय लखनऊ फेस्टिकल नृत्य नाटिका का आयोजन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,08 फरवरी 2021 सूर्या महिला जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय लखनऊ फेस्टिकल के अंतर्गत अवधी-भोजपुरी-लोकगीत लोक नृत्य नृत्य नाटिका का आयोजन आज संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन प्रसिद्ध लोक गायिका कुसुम वर्मा द्वारा किया गया। इस प्रस्तुति की मुख्य अतिथि सयुंक्ता भाटिया महापोर, लखनऊ थी, जिन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की प्रस्तुति में देव गीत- एक मन करे, सोहर, अंगना मा, सरौता कहाँ भूल, भोजपुरी- तोहरा से राजी, शगुन बोले चिरई, नृत्य नाटिका, कृष्ण का मनुहार, देवी मेरो आगना में आयी। सयोजिका, रमा जायसवाल, गायिका – कुसुम वर्मा, सह-गायिका, बरखा श्रीवास्तवा, नृत्यांगना, तन्मया और कोमल, ऑर्गन, अरविन्द वर्मा, ढोलक, प्रदीप कुमार, ऑक्टोपैड, रामप्रकाश, प्रेक्षाग्रह व्यवस्था , सत्यवान जायसवाल, लाइट, तमाल बोस,हिमांशु। इस रंगारंग कार्यक्रम का दर्शको ने खूब लुफ्त उठाया।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली