ग्रामोदय महोत्सव का चौथा दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताओं में हुई प्रस्तुतियां

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में चल रहे ग्रामोदय महोत्सव -2021 के चौथे दिन ललित कला प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र- छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की दीवारों और वृक्षों का आकर्षण बढ़ा दिया।आंजनेय खेल परिसर में खेल यूनिट द्वारा आयोजित महिला कबड्डी की फाइनल प्रतियोगिता में कला संकाय की छात्रायें विजयी रही।पुरूष कबड्डी के फाइनल प्रतियोगिता मुकाबले में अभियांत्रिकी संकाय के छात्र विजयी रहे।ग्रामीण बालीबाल प्रतियोगिता में आस पास के ग्रामो की बालीबाल टीमों ने उत्साह पूर्ण प्रदर्शन किया।ग्रामीण बालीबाल प्रतियोगिता में कैलाश आश्रम चौबेपुर, रजौला, प्रमोदवन ,चित्रकूटग्रामीण की टीमों ने सहभागिता की।बास्केटबॉल का प्रदर्शन मैच हुआ।

विवेकानंदसदभावना सभागार में छात्र- छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। तालियो की सतत गड़गड़ाहट के साथ विद्यार्थी कलाकारों का उत्साह भी निरंतर जारी दिखाई दिया।बीएड एवं एम एसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय आदिवासी लोकनृत्य कर्मा खूब सराहा गया।बीए योग समूह द्वारा प्रदर्शित योग में सम्मिलित विद्यार्थियों ने तिरंगा झंडा फहराया।शिखा पाण्डे व बीएससी कृषि समूह की ओर से नारी सशक्तिकरण से जुड़ी प्रस्तुति दी।कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम और महोत्सव अध्यक्ष प्रो आई पी त्रिपाठी के द्वारा संयुक्त रूप से किये गए सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद संगीत इकाई के तत्वावधान में आयोजित शिखाराव बीएससी कृषि ग्रुप ने वंदना, बीएड ग्रुप का समूह गान, सपना पटेल बीएससी कृषि के एकल नृत्य को प्रस्तुत किया।बीपीए समूह ने समूह गान के फाल्गुन मास की विशेषता बताई।बी टेक कृषि की प्रीति मर्सकोले व डॉ दादू राम श्रीवास का युगल नृत्य व बीएससी कृषि की शैफाली व अन्य ने युगल नृत्य को सराहा गया।आडियो कैसेट पर आधारित लेजी बॉय डांस बीएससी कृषि समूह द्वारा प्रस्तुत खूब सराहा गया।बीपीईएस के विद्यार्थियों ने मैजिक प्रदर्शित किया।बीएड व एमएसडब्ल्यू ग्रुप ने हरियाणवी नृत्य और बीएससी कृषि समूह ने कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया।कुलसचिव डॉ अजय कुमार और अध्यक्ष ग्रामोदय महोत्सव प्रो आई पी त्रिपाठी ने मार्गदर्शक विचार रखे।आभार प्रदर्शन महोत्सव के संयोजक प्रो एस के त्रिपाठी ने किया।संचालन डॉ आर के पांडेय उर्फ राजा पांडे ने किया।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट