जगदीश रावत बने रालोद जिलाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,11 फरवरी 2021 राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद ने जगदीश रावत को राष्ट्रीय लोकदल लखनऊ जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जगदीश रावत पूर्व में पार्टी के टिकट पर मलिहाबाद विधान सभा से चुनाव भी लड़ चुके है। उनके मनोनयन पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव गंगा सिंह सैंथवार वरिष्ठ नेता संतोष यादव, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, मनोज सिंह चौहान, बीएल प्रेमी रमावती तिवारी, इकराम सिंह, अखिलेष यादव, हरपाल यादव आदि रालोद नेता भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली