उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। 12 फरवरी 2019 की वो गुज़री तारीख़ और आज भी वो दो मासूम बच्चों की चीख़ कानों में चुभ सी रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं सीतापुर निवासी तेल व्यवसायी बृजेश रावत के 2 जुड़वा मासूम बच्चे श्रेयांश और प्रियांश की। जिन्होंने रोज़ की तरह आज ही के दिन बैग में किताबे, कॉपी और टिफिन बॉक्स लेकर स्कूल गए थे पर उन्हें क्या मालूम था कि आज का यह दिन उनकी मासूमियत से लबरेज़ हंसते खेलते चेहरो पर नर्पिशाचर गृहण लगा देंगे। आज की तारीख धर्मनगरी ही नहीं बल्कि आसपास के शहरों तक खौफ और आंसुओ में डूबी हुई थी। हर तरफ मासूमों को उनकी माँ की गोद तक पहुँचाने के लिए मंदिरों में पूजा पाठ-हवन और मस्जिदों में दुवाएं मांगी जा रही थी लेकिन 13 दिन बाद धर्मनगरी का चिराग बुझ गया था और चारो तरफ मातम का माहौल था।
आपको बता दें कि 12 फ़रवरी 2019 को आयुर्वेदिक तेल व्यापारी बृजेश रावत के जुड़वां बच्चे प्रियांश और श्रेयांश का सद्गुरु पब्लिक स्कूल परिसर से दोपहर करीब 12.25 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे के दम पर स्कूल बस से अपहरण कर लिया था। दोनों एलकेजी के छात्र थे। उसी स्कूल में उनके दो बड़े भाई भी पढ़ते हैं। वारदात की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और तीन आइजी, दो डीआइजी, दो एसपी सहित 500 पुलिस बल, 26 टीमें, मप्र व उप्र एसटीएफ व एसएएफ टीमों ने मोर्चा संभाला था पर पूरी ताकत झोंकने के बाद भी पुलिस नाकाम रही। लेकिन दो प्रांतो की खाकी के 13 दिन की जद्दोजहद के बाद हाथ आई मासूमो की लाश। आज के ही दिन इन बच्चों के घर पर सभी दलों के बड़े बड़े दिग्गजो से लेकर समाज के बड़े बड़े ठेकेदारों ने न्याय दिलवाने के नाम पर महज़ फ़ोटो सेशन करवाया था और बच्चों की लाश मिलने के बाद हत्यारो को सजा दिलवाने की बात कहते हुए आँसू पोछ मीडिया की सुर्खियां बटोरी थी लेकिन आज घटना को 2 वर्ष बीत गए लेकिन बच्चों के हत्यारों को आज तक सजा नहीं मिल पाई और पिता बृजेश रावत आज भी हत्यारो को सजा दिलवाने के लिए दर बदर की ठोकरे खा रहे हैं। पिता बृजेश रावत ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बेहद हृदयविदारक है और हम अपनी अंतिम साँस तक गुनहगारो को सजाये मौत दिलवाकर दम लेंगे। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में हमे भरोसा है ईश्वर ने चाहा तो बच्चों के हत्यारो को इसी माह सजा मिलकर रहेगी।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.