उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,13 फरवरी 2021 सीएम सिटी गोरखपुर में बनाये जा रहे चिड़ियाघर के लिया शनिवार को राजधानी के चिड़ियाघर से वन्यजीवों को भेजा गया। ज्ञात हो प्रदेश सरकार द्वारा शहीद अशफाक उल्ला खाँ प्राणि उद्यान, गोरखपुर का उद्घाटन शीघ्र किया जाना है। इसी परिपेक्ष में नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ से शहीद अशफाक उल्ला खाँ प्राणि उद्यान, गोरखपुर के लिए वन्यजीवों को आज प्रातः रवाना कर दिया गया है इन वन्यजीवों को सकुशल शहीद अशफाक उल्ला खाँ प्राणि उद्यान, गोरखपुर में यथास्थान पहुंचा दिया गया। भेजे गए वन्यजीवों में बाघ मादा मैलानी उम्र 07 वर्ष तेंदुआ मादा नन्दा उम्र 06-07 वर्ष सेही एक नर व एक मादा वन्यजीवों के साथ डा0 बृजेन्द्र मणि सिंह, पशु चिकित्सक, प्राणि उद्यान, लखनऊ, डा0 योगेश प्रताप सिंह, पशु चिकित्सक, गोरखपुर प्राणि उद्यान के साथ प्राणि उद्यान, लखनऊ के बलराम, नासिर, मो0 आरिफ एवं महेश वर्मा रवाना हुए। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ की अस्वस्थ चल रही मादा दरियाई घोड़ा (आशी) की चिकित्सा प्राणि उद्यान के पशु चिकित्सकों द्वारा लगातार की जा रही है परन्तु मादा दरियाई घोड़ा (आशी) की स्थिति स्थिर किन्तु चिन्ताजनक बनी हुई है।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.