डालीगंज में चला श्रीराम मन्दिर निर्माण निधि समर्पण महाअभियान

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,14 फरवरी 2021 श्रीराम मन्दिर निर्माण निधि समर्पण महाअभियान रविवार को संघ के कार्यकर्ता व व्यापारी नेता घनश्याम अग्रवाल गुडडा के सहयोग से डालीगंज में शुरु किया गया। कार्यक्रम में सैकडों लोगों ने राम मन्दिर निर्माण के लिए रसीद कटवाई। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्वी उप्र क्षेत्र के प्रचारक अनिल कुमार ने कहा कि प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में धर्म की कोई बाधा नहीं है। सभी लोग इसमें सहयोग कर सकते है। सर्वसमाज के सहयोग से राम मन्दिर बनेगा। मन्दिर निर्माण के साथ ही करीब एक लाख लोगों को अयोध्या में रोजगार मिलेगा। मन्दिर निर्माण से जीवन का परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों पुराना सपना साकार होने जा रहा है। इस मौके पर प्रो0 अभय, कौशल जी, राम बाबू, अभिषेक मोहन, रानी अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, रंजीत सिंह मौजूद रहे। बाद में आयोजक धनश्याम अग्रवाल गुडडा ने लोगों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली