उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,14 फरवरी 2021 सोहन लाल इण्टर कालेज में रविवार को आयोजित बैठक में उ.प्र. मा. शिक्षक संघ चंदेल गुट के जिला इकाई का गठन निर्विरोध सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेशीय मंत्री डॉ० महेन्द्र नाथ राय ने उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन का सभी सदस्य एक समान होता है। चाहे उसके पास दायित्व रहे या ना रहे, लेकिन संगठन का वह महत्वपूर्ण सिपाही होता है। संगठन के प्रत्येक सदस्य को पदाधिकारियों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर संगठन को मजबूत करना चाहिए, उन्होने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाईयाँ दी और आगे की संघर्ष की रणनिति बनाई। चुनाव अधिकारी सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि विनोद कुमार मिश्र पुनः जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। काशीश्वर इण्टर कालेज के अरूण कुमार वर्मा को जिला मंत्री एवं सुन्नी इण्टर कालेज के मोहम्मद निहाल को जिला कोषाध्यक्ष, निर्वाचित किया गया है। राजकुमार गौतम भूपेश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक श्रीवास्तव, आलोक त्रिपाठी, श्रीमती सन्जू सिंह, रिंकी सिंह, निर्मेष पाण्डेय, वीरेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार, विध्याचल पाठक, बृजेश शर्मा, अजय सिंह, बदरूज्जमा सिद्धिकी, आलोक सिंह, सभी लोगो को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इण्डस्ट्रीयल इण्टर कालेज के जगदीश प्रसाद यादव को आय-व्यय निरीक्षक तथा कुम्हरावां इण्टर कालेज के अभिषेक सिंह चौहान को संगठन मंत्री, निर्वाचित किया गया है। संयुक्त मंत्री सूरज त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी, मो० शारिक, विभोर कुमार, निखिल पाण्डेय, सुधा गुप्ता, राम सागर त्रिवेदी, चन्द्रभान सिंह, अमरनाथ सिंह, अरविन्द अवस्थी, राजाराम पुष्कर, रामेश्वर प्रसाद, को निर्वाचित घोषित किया गया। सदस्य कार्य समिति-विनय कुमार, आनन्द कुमार सिंह, बसन्त लाल गुप्ता, उदयभान सिंह गुड्डू, शिवकुमार, रामदुलारे, रामलाल राजपूत, अखिलेश यादव, सुनील कुमार गौतम, विनोद श्रीवास्तव, अम्बर तिवारी, डा० रामचन्द्र गौतम, रवि सिंह, जग विनय सिंह, जयदीप किशोर यादव, श्रीमती मीना वर्मा, डॉ० सुमन दूबे, श्रीकान्त त्रिपाठी, पंकज यादव, सुमन्त राय, सतेन्द्र सिंह को निर्वाचित किया गया।तहसील संयोजक-सरोजनी नगर निर्मेष पाण्डेय, बक्शी का तालाब अभिषेक सिंह चौहान, मलिहाबाद उदयभान सिंह गुड्डू, मोहनलालगंज आलोक सिंह, सदर सुनील गौतम को घोषित किया गया। संरक्षक मण्डल में डॉ० महेन्द्र नाथ राय निर्मल कुमार श्रीवास्तव, तेजनारायण पाण्डेय, पीताम्बर भट्ट, डॉ० रामेश्वर सिंह चौहान, सुशील पाण्डेय, शेषनाथ मिश्र, को शामिल किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्य प्रदेश कार्य समिति निर्मल कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी लोगो को बधाई दी और प्रत्येक इकाई से शिक्षकों की समस्याओं को एकत्रित करके उन्हे हल कराने के लिए जिला कार्यकारिणी को निर्देशित किया।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.