उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के आवाहन पर सभी स्कूल/कालेज ने एक सुर मे सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रररकूट।17 फरवरी प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ धोखाधड़ी वादाखिलाफी करने के विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट) के प्रांतीय आवाहन पर जिले के सभी स्कूल कॉलेजों में विरोध प्रदर्शन किया गया ,संघ के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार मिश्र जिला मंत्री राम बचन सिंह ने बताया कि संगठन के आह्वान पर जिले के सभी माध्यमिक कॉलेजों में संगठन कॉलेज इकाइयों द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए गए शिक्षकों ने ऐलान किया कि जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदलनी है , ओपी शर्मा जिंदाबाद जिंदाबाद के नारे लगाकर शिक्षकों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया, इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ सीआईसी कॉलेज इकाई के अध्यक्ष सुनील शुक्ला , मंत्री अनमोल सिंह शिक्षक नेता जय शंकर ओझा प्रताप नारायण श्रीवास्तव बीपी निर्मल विजय कुमार पांडेय ज्ञानेंद्र चौधरी वीरेंद्र शुक्ला सतीश कुमार रैकवार आदि समस्त शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की.इसी तरह जनसेवा इंटर कॉलेज करनी कृषक इंटर कॉलेज भंवरी सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज चित्रकूट धाम सीतापुर संकट मोचन इंटर कॉलेज बछरन, लाला भाई हलधर इंटर कॉलेज कपना इटावा, पंडित पुरुषोत्तम द्विवेदी इंटर कॉलेज मऊ ,गोस्वामी इंटर कॉलेज छीबों, पालेश्वरनाथ इंटर कॉलेज पहाड़ी, त्यागी इंटर कॉलेज ऐंचवारा, आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर, हनुमत इंटर कॉलेज नांदी तौरा, श्री तुलसी इंटर कॉलेज राजापुर ,महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज खंडेहा आदि सभी स्कूल कॉलेजों में शिक्षकों ने सरकार के प्रति विरोध प्रकट करते हुए जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए |

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट