उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा ने बताया कि 18 फरवरी 2021 एवं 19 फरवरी 2021 को महिलाओं के लाभार्थ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा दो दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान किए जाने के संबंध में मंदाकिनी अतिथि गृह कालूपुर में विधिक दो दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों से कहा है कि महिलाओं के लाभार्थ हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी उक्त दो दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर में जानकारी दी जाए उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा विधिक जागरूकता हेतु विषय जिसमें घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम- 2005, यौन उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या, मानव तस्करी, तेजाब द्वारा हमला, भारत में महिलाओं के संपत्ति और भरण पोषण अधिकार, यौन शोषण, माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम- 2007, सूचना का अधिकार अधिनियम- 2005 आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यशाला का प्रथम दिवस 18 फरवरी 2021 को प्रथम सत्र में 11 बजे से 12 बजे तक चयनित विषय पर महिला न्यायिक अधिकारी/ महिला अधिवक्ता द्वारा चयनित विषय पर सरल भाषा में जनपयोगी जानकारी देना, द्वितीय सत्र में 12 बजे से 1.15बजे तक महिला चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी, तृतीय सत्र में दो बजे से 3 बजे तक जनपद में महिलाओं की सुरक्षा व आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उपलब्ध संसाधनों की उपस्थित जन प्रतिनिधि स्थानीय सक्षम व्यक्तियों द्वारा जानकारी, तथा चतुर्थ सत्र में 3बजे से 4बजे तक महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की शिविर में उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला के द्वितीय दिवस 19 फरवरी 2021 को प्रथम सत्र में 10 बजे से 12 बजे तक प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं के लाभार्थ चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी संबंधित जनपदीय विभागीय अधिकारियों द्वारा दिया जाएगा तथा योजना के आवेदन प्रक्रिया की जानकारी एवं यथासंभव पात्र महिलाओं के आवेदन संबंधित योजनाओं में भरे जाएंगे। द्वितीय सत्र 12 बजे से 1:15 बजे तक प्रतिभागियों के मध्य जागरूकता शिविर में दी गई जानकारी पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन तथा 2 बजे से 3बजे के मध्य शिविर समीक्षा का समापन किया जाएगा।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.