उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों तथा भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राम सिंह राही व पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जो भी किसानों की समस्याएं हैं उनका निस्तारण संबंधित विभाग अगले माह की बैठक के पहले निस्तारण कराएं अगर कार्यों के लिए धनराशि की कमी है तो शासन से मांग की जाए उन्होंने किसान भाइयों से कहा कि जहां पर धन के अभाव के कारण गांव की समस्याओं पर कार्य नहीं हो पा रहे हैं उसमें शासन से धनराशि प्राप्त होते ही कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याएं हमारी प्रथम वरीयता पर है यही शासन से भी निर्देश दिए गए हैं कि किसानों की समस्याओं का त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि बछरन गांव की गौशाला में चारा, भूसा आदि की व्यवस्था तत्काल संबंधित खंड विकास अधिकारी से करा दिया जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत ए के वर्मा राजापुर को निर्देश दिए कि सौभाग्य योजना की जो समस्या है 10 दिन के अंदर अभियान चलाकर निस्तारण कराया जाए विद्युत लो वोल्टेज पर भी सुधार किया जाए किसान भाई लो वोल्टेज के निस्तारण के लिए कैपेसिटर बॉक्स लगवाएं ताकि लो वोल्टेज की समस्या का समाधान हो सके उन्होंने एक अधिशासी अभियंता विद्युत को यह भी कहा कि पावर हाउस की सिस्टम पर भी सुधार कराया जाए अवैध कटिया धारको के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करें किसी भी किसान को समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए कि जिन किसानों का धान क्रय किया जाना है उन्हें टोकन जारी कर दिए जाएं ताकि 28 फरवरी 2021 तक धान क्रय कराया जा सके जहां पर एक काटा है वहां पर दो कांटा लगवाकर तौल कराई जाए तथा अगल बगल की धान क्रय केंद्रों पर भी किसानों का धान क्रय कराया जाए। सचिव मंडी से कहा कि मंडी में सिक्स आर प्रपत्र को लागू किया जाए उपज के अनाज का रेट बोर्ड भी लगवाए स्क्रीनप्ले बोर्ड की भी व्यवस्था कराई जाए। उपनिदेशक कृषि, डिप्टी आरएमओ तथा जिला प्रबंधक पीसी एफ की समिति गठित करके दलहन व तिलहन के क्रय केंद्र जहां पर आवश्यकता है वहां पर खोले जाने की व्यवस्था कराई जाए।जिलाधिकारी ने किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राम सिंह राही से कहा कि सभी पदाधिकारियों को सौ-सौ गाय गौशाला से किसानों को दान कराने के लिए जिम्मेदारी दी जाए और अधिक से अधिक गोवंश दान कराया जाए अन्ना प्रथा में शासन के साथ-साथ जन सहभागिता की आवश्यकता है तभी इस पर हम लोग शत-प्रतिशत निस्तारण कर पाएंगे। जिन किसानों को गोवंश सहभागिता योजना में गोवंश दिए जाएंगे उसमें प्रति गोवंश 30 रूपए भरण पोषण के लिए उपलब्ध कराया जाएगा इसके अलावा काऊ सेड व अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ दिया जाएगा। उप निदेशक कृषि टी पी शाही ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों तथा किसान यूनियन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में अभी किसान दिवस का आयोजन नहीं हो रहा है लेकिन जनपद चित्रकूट में हर माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसमें किसानों की समस्याओं को वरीयता के आधार पर प्राथमिकता देते हुए निस्तारण कराया जाएगा।ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर विनय कुमार त्रिपाठी ने ज्ञापन में कहा कि तीर मऊ बालू खदान से ओवरलोड परिवहन के आने जाने से उड़ रही धूल से किसानों की रोड के दोनों तरफ की फलस चौपट हो रही है किसान भाइयों की जो फसल बर्बाद हुई है किसान भाइयों के हुए हानि की भरपाई बालू खदान मालिक करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, उप जिलाधिकारी कर्वी राम प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे, जिला उद्यान अधिकारी डॉ रमेश कुमार पाठक व भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष राम सिंह राही , महामंत्री अरुण पांडेय , ब्लॉकध्यक्ष रामनगर विनय कुमार त्रिपाठी , तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पटेल, राजकुमार पाण्डेय,अखिलेश मिश्रा , वीरेंद्र पांडेय, के पदाधिकारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.