राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए तहसील क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ 1500 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया आरोपी का पुर्व में भी आपराधिक कई मामला दर्ज हैं छीपाबड़ौद पुलिस थाने में छीपाबड़ौद पुलिस थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक बारा श्री विनीत बंसल द्वारा अवैध कार्यो जुआ सट्टा, अवैध शराब बिक्री , अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिये चलाए जा रहे अभियान के आदेश की पालना मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय स्वर्णकार के निकटतम सुपरविजन मे श्रीमान पुलिस उप अधीक्षक श्री ओमेन्द सिंह व श्री जयप्रकाश अटल आरपीएस(प्रो.) द्वारा जारी दिशानिर्देशों की पालना मे मन रामस्वरूप थानाधिकारी थाना छिपाबड़ौद मय जाप्ता श्री सन्तोष कुमार हैडकानि0 1044 ,श्री मुकेश कानि0 1034,श्री राहुल कानि0639, श्री सुजान कानि चालक 992 ने आज दिनांक 20.02.2021 को दौराने गस्त पुराना छबडा रास्ता छीपाबडौद बारा से छीतर लाल पुत्र श्रीकिशन सुमन उम्र 45 साल निवासी गोविंदपुरा थाना छिपाबड़ोद बारा से प्लास्टिक के कट्टे मे अवैध मादक पदार्थ 1500 ग्राम गांजा बरामद कर प्रकरण संख्या 84/2021धारा 8/20 NDPS ACT मे दर्ज किया जाकर मादक पदार्थो की तस्करी मे संलिप्त अन्य मुल्जिमान व गिरोह के सम्बन्ध मे गहन अनुसन्धान जारी है। *नाम मुलजिम*
छीतर लाल पुत्र श्रीकिशन सुमन उम्र 45 साल निवासी गोविंदपुरा थाना छिपाबड़ोद बारा
*आपराधिक रिकॉर्ड मुल्जिम*
मुक़दमा न. 99/2010 धारा 19/54 एक्साइज एक्ट थाना छीपाबडौद बारा *टीम थाना* रामस्वरूप थानाधिकारी थाना छीपाबड़ौद बारा सन्तोष कुमार हैड कानिस्टेबल मुकेश कानिस्टेबल राहुल कानिस्टेबल सुजान कानिस्टेबल चालक।
रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद
You must be logged in to post a comment.