उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में संजय उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक भरतकूप के मार्गदर्शन में उ0नि0 गणेश कुमार गुप्ता तथा उ0नि0 धन्नजय राय द्वारा अभियुक्त 1. राज गुप्ता पुत्र मोहनलाल गुप्ता 2. राज रैकवार पुत्र बबलू रैकवार निवासीगण लैना बाबा रोड शिवरामपुर को 47 क्वार्टर देशी शराब के साथ भरतकूप मंदिर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भरतकूप में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.