आयुक्त व डीएम ने वाल्मीकि आश्रम के पर्यटन विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा दिनेश कुमार सिंह तथा जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने वाल्मीकि आश्रम के पर्यटन विकास के कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश ने बताया कि वाल्मीकि आश्रम में टीन शेड निर्माण, पेयजल, सीढ़ियों का जीर्णोद्धार, आदि विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। आयुक्त ने प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश दिए कि यह कार्य माननीय मुख्यमंत्री जी के मुख्य बिंदु का कार्य है इस कार्य को शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कराया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इसका आप लोग विशेष ध्यान दें।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी
अमित आसेरी, उप जिलाधिकारी कर्वी राम प्रकाश, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी व बाल्मीकि आश्रम के महंत भरत दास मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्वनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट