उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,26 फरवरी 2021 एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने ग्राम विरुरा थाना पीजीआई, लखनऊ में भारी मात्र में हो रहे अवैध खनन के संबंध में शिकायत की है। अपनी शिकायत में नूतन ने कहा है कि उन्हें दी गयी जानकारी के अनुसार ग्राम विरुरा में उसी गाँव के निवासी पिंटू यादव द्वारा आवास एवं विकास परिषद् तथा वन विभाग की जमीन पर अवैध खनन किया जा रहा है. पिंटू यादव द्वारा मौके पर हजारों ट्रक मिटटी का खनन किया जा चुका है. उनके द्वारा यह काम रात में अपनी जेसीबी संख्या यूपी32 एमएन 0945 तथा डंप ट्रक संख्या यूपी 32 जीएन 4220 के माध्यम से किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार पिंटू यादव द्वारा यह मिटटी अपने सहयोगी मनीष सिंह यादव की जमीन पर किया जाता है तथा इसे रु० 10000 प्रति डंप ट्रक बेचा जा रहा है.
नूतन ने कहा कि यह गाँव पीजीआई थाने से मात्र 01 किलोमीटर दूर है पर पुलिस द्वारा इसपर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। अतः उन्होंने मामले की जाँच कराते हुए इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.