उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में संजय कुमार उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक भरतकूप के मार्गदर्शन में उ0नि0 धनन्जय राय तथा उनकी टीम द्वारा जिलाबदर अपराधी आलोक पुत्र राजा राम निवासी भारतपुर थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को जिलाबदर के नियमों को उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना भरतकूप में धारा 10 गुण्डा एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 धनन्जय राय थाना भरतकूप
2. मुख्य आरक्षी अब्दुल खलील
3. आरक्षी वकील
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.