एण्टी रोमियो टीम थाना बरगढ़ द्वारा 02 बालिकाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में गुमशुदा/अपहृताओं की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में उ0नि0 सिद्धनाथ राय प्रभारी एण्टी रोमियो टीम थाना बरगढ़ तथा उनकी टीम द्वारा मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से चली गयी 02 बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनकी माता जी के सुपुर्द किया ।

उल्लेखनीय है दिनाँक-02 मार्च को गुलाब देवी निवासी पनहाई मजरा सेमरा थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट द्वारा थाना बरगढ़ में सूचना दी गयी कि कु0 फूला उम्र 15 वर्ष व कु0 पूजा उम्र 13 वर्ष मेरे द्वारा डाटने से क्षुब्ध होकर घर से कही चली गयी है । इस सूचना पर एण्टी रोमियो टीम थाना बरगढ़ द्वारा दोनों बालिकाओं को आर्यावर्त बैंक मुर्का से सकुशल बरामद कर माता गुलाब देवी के सुपुर्द किया गया ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट