राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबडौद 9 मार्च मंगलवार विधायक प्रताप सिंह सिंघवी की पहल पर वसुंधरा राजे टीम द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया!अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जन्मदिन के उपलक्ष में सामाजिक सरोकार की श्रखला में बेजुबान पक्षियों के लिये पानी की व्यवस्था हेतु बालाजी की डूंगरी पर परिंडे बांधे गये!इससे पूर्व बालाजी महाराज की पूजा अर्चना करके वसुंधरा राजे की लम्बी उम्र के लिये कामना की गई!इस अवसर पर वसुंधरा टीम की सदस्य राम जानकी केसरी पूर्व भाजपा ओबीसी मंडल अध्यक्ष शिवनारायण नामदेव दादा,मन्दिर पुजारी राधेदास सहित उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद
You must be logged in to post a comment.