कोच आशीष गौड़ ने गवाया एक पैर खिलाड़ी की मदद के लिए ओलिम्पिक एवं विभिन्न खेल संघ हुए एक

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।बीते दिनों दुर्घटनाग्रस्त हुए राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच की मदद के लिए शास्त्री नगर स्थित सिद्धि विनायक गेस्ट हाउस में खेल संघो ने बैठक की जिसमे कानपुर के ओलिम्पिक संघ के महासचिव रजत आदित्य दीक्षित और विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारियों ने आवाहन पर एकजुट होते हुए खिलाड़ी के मदद के लिए मुहिम चलाने की योजना बनाई है महासचिव ने कहा है की आशीष एवं उसके परिवार के साथ खड़े हैं और आशीष की हर संभव मानसिक,सामाजिक एवं आर्थिक मदद की जाएगी।बताते चले राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच आशीष गौड़ बीते दिनों स्टंट कर रहे कार चालक की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।जिसमे खिलाड़ी को एक पैर गंवाना पड़ा। वर्तमान में खिलाड़ी का लखनऊ के मेदांता में उपचार हो रहा है।ओलंपिक संघ और विभिन्न खेल संघो नेआह्वान किया है कि अगर कोई भी व्यक्ति इस नेक कार्य में सहयोग करना चाहता है तो वह ओलिम्पिक संघ के महासचिव रजत आदित्य दीक्षित 8081966755,आरडी पॉल9452171810 एवं विपिन सोनकर 8853137773 से संपर्क कर सकता है।इस मौके परआरडी पॉल,वैभव गौड़ सौरभ गौड़,मनीष मिश्रा,विनीता यादव मनीषा,सुनील श्रीवास्तव,विपिन सोनकर,कृष्णा राय सीमा त्रिवेदी कुलदीप कुमार देवेंद्र सिंह सत्येंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर