उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,12 मार्च 2021 अपर श्रमायुक्त लखनऊ, क्षेत्र लखनऊ बी0के0 राय ने बताया कि 18 मार्च (बृहस्पतिवार) को डिफेंस एक्सपो कार्यक्रम स्थल वृंदावन योजना आवास विकास परिषद रायबरेली रोड लखनऊ में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत 3500 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन उपस्थित होने की सम्भावना है, साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य, मंत्री श्रम एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुन्नू लाल कोरी,राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश सरकार एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रम सेवायोजन व समन्वय, सुरेश चंद्रा आई0ए0एस0 एवं श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश मोहम्मद मुस्तफा, आई0ए0एस0 भी उपस्थित रहेंगे, उक्त कार्यक्रम में लगभग 35 हजार व्यक्तियों के उपस्थित होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम18 मार्च को आयोजित होना निश्चित हुआ है।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.